Friday, September 10, 2021

ASAFLTA UNSUCCESSFUL REASON KARAN AUR UPAY RASHI ANUSAR असफलता के कारण व उपाय राशि अनुसार

ASAFLTA UNSUCCESSFUL REASON KARAN AUR UPAY RASHI ANUSAR असफलता के कारण व उपाय राशि अनुसार 

 

१,मेष -: 

मेष राशि के जातक स्वभाव से चंचल होते हैं ।इस कारण से उनकी रूचि बदलती रहती है। अतः ऐसे जातक किसी कार्य को लंबे समय तक नहीं कर पाते हैं। इसलिए मेष राशि के जातक अपने कार्यों में रुचि बदल जाने के  कारण सफलता प्राप्त करने के अवसरों को अपने हाथों ही खो देते हैं।

उपाय -: मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर गुड भूमड़े का भोग लगाएं और हनुमान जी की नित्य उपासना करें।

 

 २,वृषभ -:  

वर्ष राशि के जातक किसी भी कार्य में बहुत जल्दी ही सेटल हो जाते हैं और वहां की परिस्थितियों के अनुसार ढल जाते हैं और फिर  किसी दूसरे कार्य के प्रति इंटरेस्ट नहीं रखते हैं ना ही किसी दूसरे कार्य में जाने की इच्छा करते हैं। इस कारण से कई बार अच्छे अवसर अपने हाथ से निकल जाते हैं।

उपाय - वृष राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए व छोटी कन्याओं को  चॉकलेट या खाने की वस्तुएं देनी चाहिए।

 

३,मिथुन -: 

मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव में एक विशेष कमी होती है कि जब उनको बहुत सारे विकल्पों में से एक विकल्प चुनना होता है तो वे सही विकल्प का चयन नहीं कर पाते हैं जिस कारण से उनके जीवन की दिशा बदल जाती है।

उपाय -: बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाकर बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

 

४,कर्क -: 

कर्क राशि के लोग अधिकांश रूप से भावनात्मक विचारों के होते हैं और वे अपने कार्य क्षेत्र पर दिमाग की जगह भावना को महत्व देते हैं। इसी कारण से भावनात्मक वेग के कारण किसी भी अच्छे कार्य का चयन नहीं कर पाते हैं। जो कि उनके जीवन में असफलता का कारण बन जाता है।

 उपाय -प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध से अभिषेक करें।

 

५, सिंह -: 

सिंह राशि के जातक वैसे तो बहुत ही आत्मविश्वासी होते हैं। फिर भी क ई बार बिना वजह क्रोध करते हैं और अपनी ही धुन में अपनी बात को सर्वोच्च रखते हैं। इस कारण से कई बार दूसरों की बातों पर विश्वास करके अपने प्रगति के मार्ग को अवरुद्ध कर लेते हैं।

उपाय - नित्य भगवान सूर्य को जल चढ़ावे और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

 

६, कन्या -: 

कन्या राशि के जातकों में कॉन्फिडेंस की कमी मुख्य रूप से होती है। इस कारण से  वे लोग अपने आत्मबल को नहीं पहचान पाते हैं। अतः किसी कार्य को करने से पहले ही हार मान लेते हैं। और ये किसी विशेष कार्य को करने की रिस्क नहीं ले पाते हैं। जो कि उनके जीवन में मुख्य असफलता का कारण बनती है।

उपाय +: प्रत्येक बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना करें गणेश जी को  दुर्वा व लड्डू चढ़ावे।

 

७,तुला -: 

तुला राशि के लोग बहुत ही परिश्रम करने वाले होते हैं किन्तु इन की सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है। कि ऐसे लोग दूसरे लोगों के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाते हैं और इनके जीवन में यह सबसे बड़ा असफलता का कारण बनता है।

उपाय - भगवान शिव व भैरवनाथ की नित्य आराधना करें।

 

८, वृश्चिक -: 

वृश्चिक राशि के जातकों में वैसे तो अनेकों खूबियां होती है। किंतु इनमें नकारात्मक विचार धारा अधिक देखी जाती है। किसी कार्य को करने से पहले अपने मन में नकारात्मक विचार ले आते हैं और उनकी यह नकारात्मक विचारधरा ही उनके जीवन में उचित सफलता प्राप्ति में बाधक बनती हैं।

उपाय - मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

 ९,धनु -: 

धनु राशि के लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं। वे किसी कार्य को गंभीरता से नहीं ले हैं। इस कारण वे अपने जीवन के कई उचित अवसर पर भी उचित फैसले नहीं ले पाते हैं। जो  उनके जीवन की असफलता का सबसे बड़ा कारण बनती है।

उपाय -: प्रत्येक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना करें और गौ माता को गुड चने की दाल रोटी के साथ खिलाए।

 

१०,मकर -: 

मकर राशि के लोग किसी कार्य को शीघ्रता से संपन्न करने के लिए अपने ऊपर बहुत अधिक दबाव बना लेते हैं और उनका यही दबाव अनेक बार उनके कार्यों में बाधक बन जाता है।

उपाय - शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा अथवा सुंदरकांड का पाठ करें।

 

११, कुंभ -: 

कुंभ राशि के जातक रचनात्मक कार्य को संपन्न करने में माहिर होते हैं किंतु अनेक अवसरों पर अपने आप पर भरोसा नहीं करते हैं। इस कारण से जो आप बहुत अधिक सफलता प्राप्त करने जा रहे थे उसमे सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

उपाय - शनिवार के दिन भगवान शनि देव की आराधना करें।

 

मीन -:

मीन राशि के लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। वे अपने अंदर चल रही दुविधा को अपने किसी इष्ट मित्र के साथ शेयर नहीं करते हैं। और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। इस कारण से वे लोग जीवन में आती हुई सफलता को भी नहीं प्राप्त कर पाते हैं।

उपाय -: गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )