Wednesday, August 11, 2021

MANTRA मंत्र

MANTRA  मंत्र

 

ऊँकार मंत्र 
आयु देने वाला तथा सभी रोगों को दूर कर आरोग्य देता है। जप करने से ज्ञान के साथ साथ आत्मा को बोध होता है।

ॐ नमो नारायणाय-- 
यह मंत्र सभी मनोरथों को पूर्ण करता है। 

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय- यह द्वादशाक्षर मन्त्र
सब कुछ देने वाला है। 

ॐ हूं विष्णवे नम:--
यह मंत्र औषध है, श्री सम्पन्नता व निरोगता देता है।

कामी, कामप्रद:, काम:, कामपाल:, हरि:, आनन्द:, माधव:-- 
इनके जप से, कीर्तन से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है।

राम:, परशुराम:, नृसिंह:, विष्णु:, त्रिविक्रम:- 
यह हरि के नाम युद्ध में, चुनावों में विजय दिलवाता है।

श्रीपुरूषोतम:- 
का जप विद्या की प्राप्ति करवाता है।

दामोदर: - 
बन्धन को दूर करता है, कोर्ट केस में विजय दिलवाता है।

पुष्कराक्ष: - 
यह मंत्र नैत्र रोगों का निवारण करता है। 

हृषिकेश:, अच्युत:-- 
औषधि देते, वह लेते समय स्मरण करें। 

श्रीनृसिंह : 
जल से भय दूर करता है।

गरुड़ध्वज: - 
विष का हरण करने वाला होता है

अनन्त: 
अनाज घर में रखते समय

अच्युत: 
शयन करते समयका उच्चारण करे। 

नारायण: 
दु:स्वप्न दिखने पर करे। 

हयग्रीव: 
विद्यार्थी स्मरण करे।

जगत्सुति:
पुत्र प्राप्ति के लिए--का जप करे।

श्रीबलभद्र: 
बल की कामना के लिए स्मरण करे।

हरि ॐ
सब की कामना अग्निदेव पूर्ण करे। 

। प्रणाम।

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )