Monday, August 9, 2021

RAHU KE UPAYE राहु शान्ति के उपाय

RAHU KE UPAYE राहु शान्ति के उपाय


।।राहु शान्ति के उपाय।।

जन्मकालीन राहु अशुभ फल देने वाला हो या गोचर में अशुभ कारक हो तो निम्नलिखित उपाय करने से बलवान हो कर शुभ फल दायक हो जाता है |

।।रत्न धारण ।।

गोमेद पञ्च धातु की अंगूठी में आर्द्रा,स्वाती या शतभिषा नक्षत्र में जड़वा कर शनिवार को सूर्यास्त के बाद पुरुष दायें हाथ की तथा स्त्री बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें | धारण करने से पहले ॐ भ्रां भ्रीं भ्रों सः राहवे नमः मन्त्र के १०८ उच्चारण से इस में ग्रह प्रतिष्ठा करके धूप,दीप , नीले पुष्प, काले तिल व अक्षत आदि से पूजन कर लें| रांगे का छल्ला धारण करना भी शुभ रहता है |
।।दान ,जाप ।।

ॐ भ्रां भ्रीं भ्रों सः राहवे नमः
मन्त्र का १८००० की संख्या में जाप करें | शनिवार को काले उडद ,तिल ,तेल ,लोहा,सतनाजा ,नारियल , रांगे की मछली ,नीले रंग का वस्त्र इत्यादि का दान करें | मछलियों को चारा देना भी राहु शान्ति का श्रेष्ठ उपाय है |
**बहते हुए पानी में कोयला, लोहा या नारियल प्रवाहित करें।
**सफाई कर्मचारी को लाल मसूर दाल तथा रुपये दान करें।
**चादी के बने सामान/आभूषण का प्रयोग करें।
**गरीब की लड़की के विवाह में आर्थिक मदद करें।
**तम्बाकू का सेवन नहीं करें।
**घर में अस्त्र-शस्त्र न रखें।
**नीला वस्त्र, इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रानिक उपकरण या स्टील के बर्तन उपहार में न लें।
**घर में कुत्ता न पालें।
**दक्षिणमुखी द्वार वाले घर में न रहें।
**गरीब व्यक्ति को सरसों, मूली, नीले रंग का कपड़ा दान करें।
**सास-ससुर की सेवा कर उनका आशीर्वाद लें।
**राहु की दशा से आप पीड़ित हैं तो अपने सिरहाने जौ रखकर सोयें और सुबह उनका दान कर दें इससे राहु की दशा शांत होगी.
**ऐसे व्यक्ति को अष्टधातु का कड़ा दाहिने हाथ में धारण करना चाहिए।
**हाथी दाँत का लाकेट गले में धारण करना चाहिए।
**अपने पास सफेद चन्दन अवश्य रखना चाहिए।
**सफेद चन्दन की माला भी धारण की जा सकती है।
**जमादार को तम्बाकू का दान करना चाहिए।
**दिन के संधिकाल में अर्थात् सूर्योदय या सूर्यास्त के समय कोई महत्त्वपूर्ण कार्य नही करना चाहिए।
**यदि किसी अन्य व्यक्ति के पास रुपया अटक गया हो, तो **प्रातःकाल पक्षियों को दाना चुगाना चाहिए।
**झुठी कसम नही खानी चाहिए।
**राहु के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु शनिवार का दिन, राहु के नक्षत्र (आर्द्रा, स्वाती, शतभिषा) तथा शनि की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
।।क्या न करें।।

मदिरा और तम्बाकू के सेवन से राहु की दशा में विपरीत परिणाम मिलता है अत: इनसे दूरी बनाये रखना चाहिए. आप राहु की दशा से परेशान हैं तो संयुक्त परिवार से अलग होकर अपना जीवन यापन करें.

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )