Wednesday, November 24, 2021

WHEN I WILL BE DEBIT FREE कब कर्ज उतरेगा

WHEN I WILL BE DEBIT FREE कब कर्ज उतरेगा


आज बात करते है कर्ज यह कब तक उतरेगा, कब कर्ज उतरने का समय आ रहा है और किस तरह से कर्ज उतरेगा कौन सा रास्ता मिलेगा या कौन सा रास्ता अपनाए जिससे कर्ज उतर जाए और आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाये।

कुंडली का छठा भाव कर्ज का है तो दूसरा और ग्यारहवा भाव धन से सम्बंधित है।अब जब छठा भाव या छठे भाव स्वामी से धन भावों ,धन संबंधी ग्रहो या राजयोग ग्रहो का सम्बन्ध होता है तब अधिकतर कार्य कर्ज से ही होते है।अब छठा भाव और इस भाव का स्वामी शुभ और बलवान स्थिति में है साथ ही दूसरे और ग्यारहवे भाव भी अच्छी स्थिति में है तब इन्ही भावों या इन भावों से सम्बंधित ग्रहो की महादशा या अंतरदशा आने और कर्ज से पीछा छूट जाएगा।अब लेकिन छठा भाव/छठे भाव स्वामी अशुभ या पीड़ित अवस्था मे है तब कर्ज न तो समय से उतरेगा और कर्ज के कारण दिक्कत होंगी ऐसी स्थिति में उपाय ही कर्ज से मुक्त करेगा।अब किस रास्ते से और कैसे कर्ज उतरेगा क्या रास्ता कर्ज उतरने का बन रहा है और धन आने का बन रहा है जिससे कर्ज उतरेगा और कब तक कर्ज उतर जाएगा धन आ जायेगा और कहाँ से आदि यह सब कुछ उदाहरणों से समझते है अब??

#उदाहरण_अनुसार_मेष_लग्न1:-

मेष लग्न में छठा भाव स्वामी बुध है अब बुध और छठा भाव यहाँ पीड़ित और अशुभ स्थिति में है दूसरे या ग्यारहवें भाव सहित तब कर्ज रहेगा लेकिन दूसरा/ग्यारहवा भाव बलवान है और छठा भाव भी अपने स्वामी सहित अच्छी स्थिति में है तब कर्ज उतर जाएगा, जैसे छठे भाव स्वामी बुध बलवान और शुभ स्थिति में है और दूसरे या ग्यारहवे भाव (धन भावो)का संबध 5वे भाव या पाचवे भाव स्वामी से है तब संतान के माध्यम से या शेयर बाजार, लॉटरी आदि से पैसा आने के बाद कर्ज उतरेगा।

#उदाहरण_अनुसार_मीन_लग्न2:-

अब मीन लग्न में छठे भाव स्वामी सूर्य यहां दूसरे भाव या दूसरे भाव स्वामी मंगल के साथ सम्बन्ध किये हो या छठा भाव और भावेश पीड़ित हो और दशा चल रही हो तब कर्ज रहेगा ही,लेकिन थोड़ा बहुत भी छठा भाव और भाव स्वामी अच्छी स्थिति में है और दूसरे या ग्यारहवे भाव का सम्बन्ध बलवान और शुभ स्थिति में है 10वे भाव या भाव स्वामी से है तब व्यापार या जहाँ काम कर रहे वही से अतिरिक्त पैसा मिलकर कर्ज उतरेगा जबकि धन और कर्ज ग्रहो का संबमध शुभ स्थिति में 9वे भाव या भाव स्वामी से है तब किस्मत और भाग्य से पैसा किसी भी माध्यम से आकर कर्ज उतर जाएगा।

#नोट:-

जितना अच्छी स्थिति में छठा भाव,छठे भाव स्वामी है या होगा धन भावों सहित कर्ज उतनी आसानी से जल्दी उतर जाएगा बस जो भी रास्ता बन रहा है कर्ज उतरने का उस रास्ते को अपनाया जाए।

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )