Thursday, April 16, 2020

कैसे पहचान करें शनि प्रधान व्यक्ति की

कैसे पहचान करें शनि प्रधान व्यक्ति की


दक्षिणा 2100 /- ज्योतिष तंत्र मंत्र यंत्र टोटका वास्तु कुंडली हस्त रेखा राशि रत्न,भूत प्रेत जिन जिन्नात बुरे गंदे सपने का आना, कोर्ट केस, लव मैरिज, डाइवोर्स, वशीकरण पितृ दोष कालसर्प दोष चंडाल दोष गृह क्लेश बिजनस विदेश यात्रा, अप्सरा परी साधना, अघोर साधनायें , समशान तांत्रिक साधनायें, सास बहु, सास ससुर, पति पत्नी, जेठ जेठानी, देवर देवरानी, नन्द नन्दोई, साला साली, सभी झगड़े विवाद का हल व वशीकरण कार्य किया जाता है      

Contact 9953255600

JYOTISH TANTRA MANTRA YANTRA TOTKA VASTU GHOST BHUT PRET JINNAT BAD DREAMS BURE GANDE SAPNE COURT CASE LOVE AFFAIRS, LOVE MARRIAGE, DIVORCEE PROBLEM, VASHIKARAN, PITR DOSH, MANGLIK DOSH, KAL SARP DOSH, CHANDAL DOSH, GRIH KALESH, BUSINESS, VIDESH YATRA, JNMPATRI, KUNDLI, PALMISTRY, HAST REKHA, SOLUTIONS


शनि प्रधान व्यक्ति जीरो से स्टार्ट करता है और अत्यधिक संघर्ष के बाद उस तक पहुंचता है। इस व्यक्ति के पास सबकुछ हो सकता है, जैसे संपूर्ण परिवार, माता-पिता, पत्नी, बेटे-बेटी जो लोगों को दिखाई देते हैं, पर वास्तव में वह अंदर से बहुत ही अकेला होता है, क्योंकि शनि छल-कपटी रिश्तों को सामने ला-लाकर उसे आत्मज्ञानी एवं एकांतवासी बनाते हुए संसार का ज्ञान कराते हुए सन्मार्ग पर ईश्वर की ओर ले जाता है।

यदि यह ग्रह अधिक खराब हो तो भौतिक सुखों का भी अनुभव नहीं होने देता है। यहां जातक कर्मवादी होता है। संघर्ष और सफलता साथ-साथ चलती है। ऐसे जातक को अंदरुनी चोट लगती है, जैसे यह ऊंचाई से गिरेगा या सड़क पर दुर्घटना होगी तो हड्डी टूटने और खून बहने जैसी स्थिति नहीं बनाएगा। लेकिन अंदरुनी चोट लगेगी, जो कई दिनों तक जातक को दर्द देगी, जैसे मोच आ जाना, पैर में पट्टा लगना, मसल्स क्रेक हो जाना आदि।

शनि प्रधान व्यक्ति को देखा गया है कि वह संन्यासियों की तरह जीवन जीना प्रारंभ कर देता है या तो वह विवाह पश्चात परिवार छोड़ देता है या विवाहपूर्व ही संन्यासी हो जाता है और कुछ जातक घर में ही सबके बीच अकेले हो जाते हैं। शनि न्यायकारक ग्रह है अत: न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों में शनि जागा हुआ होता है।
ऐसे जातक का भाग्य उदय 35 वर्ष की उम्र में होता है। ऐसे जातक को बचपन में पैर में चोट लगना, लचककर चलना या कोई कमी की संभावना रहती है। शनि यदि कुंडली में शुभ है तो जातक 35 वर्ष से दौलत-शोहरत प्राप्त करता है और यह सब कुछ उसकी मेहनत से ही प्राप्त होता है। ऐसे जातक का कोई गॉडफादर नहीं होता है। ये या तो बोलते नहीं और बोलते हैं तो कटु सत्य बोलते हैं। फिर चाहे किसी को मधुर लगे या कड़वा।

शनि पर्दा डालता नहीं पर्दा उठाता है अर्थात जातक की बुराइयों को प्रकट करता है। शनि को दोमुंहे लोग बिलकुल पसंद नहीं है। जो लोग स्त्री, दिव्यांगों, लाचार और मजबूर लोगों के साथ अन्याय करते हैं, वे शनि के कोपभाजन होते हैं। इतिहास में जो लोग अमर हो जाते हैं, उनमें शनि का योगदान बहुत होता है। शनि सत्य को शक्ति देता है और अपराधी की शक्ति क्षीण करता है। अत: सदैव सन्मार्ग पर चलने वाले, धर्म का पालन करने वाले जातकों पर शनि की कृपा बनी रहती है।

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )