Wednesday, January 26, 2022

WHO CAN BE POLITICIAN AND MINISTER नेता मंत्री कौन बन सकते है

WHO CAN BE POLITICIAN AND MINISTER नेता मंत्री कौन बन सकते है



नेता या मंत्री कौन लोग बन सकते है और कैसा रहेगा नेता या मंत्री बनने पर

जन्मकुंडली और दशमांश कुंडली का दसवाँ भाव और भाव स्वामी राजनीति या पद और अधिकार, कैरियर के है तो 5वा भाव मंत्री या नेता से सम्बंधित है 

सूर्य मंगल गुरु शुक्र यह मंत्री पद अधिकार दिलाने वाले ग्रह है।

 दसवे भाव या दसवे भाव स्वामी का सम्बन्ध 5वे भाव या 5वे भाव स्वामी से बलवान और शुभ स्थिति मे बन रहा है और इस सम्बन्ध में गुरु सूर्य या शुक्र सूर्य या गुरु मंगल या गुरु शुक्र या शुक्र मंगल या इन चारों ग्रहो ही सम्बन्ध शुभ स्थिति में है तब मंत्री या नेता बन जायेंगे, 

मंत्री या नेता ग्रहो 5वे या 5वे भाव सम्बन्ध में 10वे या 10वे भाव स्वामी सम्बन्ध में सूर्य मंगल गुरु शुक्र का सम्बन्ध राजयोग बनाकर है तब बड़े और उच्च स्तर के अधिकारों,पद से सम्पन्न मंत्री बनेगे जबकि सामान्य स्तर पर राजयोग के द्वारा इन ग्रहो का सम्बन्ध/सहयोग नही है तब सामान्य स्तर के अधिकार ,पद के मंत्री या नेता राजनीति में बन पाएंगे 

उदाहरण अनुसार वृष लग्न1:- 

वृष लग्न है तब यहाँ दसवे भाव या दसवे भाव स्वामी शनि का सबन्ध बलवान स्थिति में 5वे भाव या 5वे भाव स्वामी बुध से होने के साथ सूर्य गुरु ,सूर्य शुक्र, मंगल गुरु,मंगल शुक्र से है बलवान स्थिति में है तब राजनीति मंत्री या नेता बनकर अच्छा कैरियर बन जायेंगे ,मंत्री नेता में अच्छी सफलता मिल जाएगी।                                                                        

उदाहरण अनुसार वृश्चिक लग्न2:- 

वृश्चिक लग्न में दशमेश सूर्य बलवान होकर 5वे भाव या 5वे भाव स्वामी गुरु से सम्बन्ध करे बलवान स्थिति में सूर्य और दसवा भाव  भी बलवान है तब मंत्री या नेता बन जायेंगे, यहाँ अब सूर्य राजयोग में हो जैसे मंगल या चन्द्र शुक्र के साथ या इनमे से किसी के साथ भी सूर्य का सम्बन्ध है तब बहुत सफल नेता/मंत्री बनकर अच्छा पद मिल जाएगा अच्छा कैरियर मंत्री या नेता बनने पर बन जाएगा।                                                

उदाहरण अनुसार मीन लग्न3:-

यहाँ दसवे भाव या दसवे भाव स्वामी गुरु का सम्बन्ध 5वे भाव स्वामी चन्द्रमा या 5वे भाव से है बलवान स्थिति में तब मंत्री या नेता बन जायेंगे, इस सम्बन्ध में मंगल या बुध भी सम्बन्ध में हुए खासकर मंगल तब यह राजयोग बनेगा जिस कारण बड़े प्रतिष्ठित अधिकार संपन्न मंत्री या नेता बनकर अच्छी सफलता और कैरियर बन पाएगा।

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )