Saturday, July 22, 2017

तुलसी का यह विशेष मंत्र हर बीमारी को दूर करेगा

तुलसी का यह विशेष मंत्र हर बीमारी को दूर करेगा

धार्मिक पौराणिक ग्रंथों में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी का पौधा जिसे शास्त्रों में पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है। प्राचीन काल से ही माना जाता रहा है कि प्रत्येक घर में तुलसी का एक पौधा जरूर होना चाहिए क्योंकि तुलसी की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी पत्र से पूजा करने से व्रत, यज्ञ, जप, होम, हवन करने का पुण्य प्राप्त होता है। घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान 100 गुना बढ़ जाता है। रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है।


मंत्र :
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

No comments:

Post a Comment

विशेष सुचना

( जो भी मंत्र तंत्र टोटका इत्यादि ब्लॉग में दिए गए है वे केवल सूचनार्थ ही है, अगर साधना करनी है तो वो पूर्ण जानकार गुरु के निर्देशन में ही करने से लाभदायक होंगे, किसी भी नुक्सान हानि के लिए प्रकाशक व लेखक जिम्मेदार नहीं होगा। )